शून्य मंत्र का गुप्त रहस्य | Hidden Secret of Shunya Mantra
शून्यपंथ का शून्यमंत्र ! शून्यमंत्र, ब्रह्मांड को संचालित करने वाली शून्य ऊर्जा शक्ति पर आधारित मंत्र है इसलिए यह अति शक्तिशाली और प्रभावकारी है | शून्यपंथ पिछले दो दशकों से शून्यमंत्र के उच्चारण की सटीक विधि सिखाने और इससे होने वाले सभी लाभों की विस्तृत जानकारी को, शून्य में विश्वास रखने वाले लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है | विश्व के अनेकों देशों में शून्यमंत्र करने वाले लोग, सांसारिक समस्याओं से छुटकारा पाने के साथ-साथ, अलौकिक शून्यऊर्जा का अनुभव भी कर रहे है | संसार में तीन प्रकार के मार्ग है धर्मात्म, आध्यात्म और शून्यात्म इसलिए संसार में तीन प्रकार के लोग हैं धर्मात्मिक, आध्यात्मिक और शून्यात्मिक ! अपने वर्तमान स्तर का आँकलन के लिए आप शून्यपंथ से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है | शून्य मंत्र करते समय किसी भी जीवित अथवा मृत व्यक्ति , चित्र , आकृति , कर्मकांड , आसन , समय , स्थान इत्यादि पर निर्भर नहीं होना है | शून्यमंत्र से सांसारिक आवश्यकताएं , बाधाएं, कष्ट और समस्याएं अपने आप शून्य होने लगती है | शून्यमंत्र के प्रतिदिन उच्चारण करने से लोक और परलोक, दोनों ...